गिरिडीह में गैस टैंकर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, दारोगा की हुई मौत

Advertisements
Advertisements

गिरिडीह-देवघर सड़क मार्ग पर बेंगाबाद में शनिवार रात करीब 11.30 बजे गैस टैंकर और पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बेंगाबाद थाना के दारोगा विनय हासदा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका सिर गाड़ी के गेट से टकराकर कट गया। इस दुर्घटना में तीन जवान जख्मी हो गए। जख्मी पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में तीनों को देर रात धनबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बेंगाबाद एवं सदर अस्पताल में कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। विनय हासदा मूल रूप से दुमका जिले के रहने वाले थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जाता है कि दारोगा विनय हासदा के नेतृत्व में बेंगाबाद थाने की टीम चपुआडीह से पेट्रोलिंग कर 407 वाहन से गश्ती के लिए खंडोली डैम जा रही थी। इसी क्रम में बेंगाबाद चौक के पास मधुपुर से गिरिडीह जा रहे गैस टैंकर ने पीछे से पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी। विनय हासदा आगे की सीट पर बैठे थे। टक्कर लगते ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा आरक्षी नवीन कुमार, नागेंद्र कुमार एवं चालक संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। तत्काल बेंगाबाद थाना से पुलिस की दूसरी टीम पहुंच गई। घायलों को वाहन से निकाला गया। सभी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि घटना स्थल के निकट ही दारोगा का आवास है। घर पर उनकी गर्भवती पत्नी अकेली थी। देर रात तक उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।

Advertisements

You may have missed