शराब विवाद में कदमा में युवक की चापड़ से हत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कदमा रामजनमनगर के आकाश हो (26) की रविवार की देर रात चापड़ से हमला कर हत्या कर उसे पानी टंकी के पास फेंक दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गये थे, लेकिन उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर रिम्स पहुंचने के पहले ही आकाश ने दम तोड़ दिया. परिवार के लोगों ने घटना में सुकु, समीर गोप, जम्मू उर्फ मझला व अन्य को आरोपी बनाया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जान से मारने की धमकी

रविवार की रात 8 बजे आकाश का मझला और समीर के साथ विवाद हुआ था. इस बीच दोनों ने ही उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपियों ने आधी रात को आकाश हो को पकड़ लिया और उसपर चापड़ से हमला कर दिया. इसके बाद उसे पानी टंकी के पीछे यह समझकर फेंक दिया कि मर गया होगा. परिवार के लोगों को सोमवार की सुबह 5.30 बजे जानकारी मिली कि आकाश बेहोशी की हालत में पानी टंकी के पास पड़ा हुआ है. इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिये टीएमएच लेकर गये थे. यहां पर डॉक्टरों ने मामले को पुलिस केस बताकर इलाज नहीं किया और एमजीएम अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी. एमजीएम अस्पताल में जब आकाश को परिजन लेकर गये तब उसका इलाज करने के बजाये रिम्स रेफर कर दिया गया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed