आज जमशेदपुर एफसी का अहम मुकाबला: मैच के दौरान स्टेडियम इलाके में ट्रैफिक जाम की चेतावनी


जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तहत जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का एक अहम मुकाबला आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लडलाइट्स की रोशनी में आयोजित होगा।

मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 16 मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है।
प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि मैच के समय स्टेडियम से सटे स्टेट माइल रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि फाउंडर्स डे की सजावट के कारण जुबली पार्क का गेट फिलहाल बंद रखा गया है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि मैच के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।



