लोक आलोक न्यूज के खबर का असर…भवन में उपयोग किए गए कंडोम पाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद आदित्यपुर पहुंचे एआरएम अभिषेक सिंघल, नवनिर्मित भवन की दरारों को भी देखा, कार्रवाई करने की कही बात…

0
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन में कंडोम के पैकेट तथा किसी युवती की फटी स्कर्ट मिलने के बाद रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी है। लोक आलोक न्यूज ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद डीआरएम के संज्ञान में मामला आने के बाद शाम से यहां अधिकारियों का जमावड़ा लगने लगा। इसी क्रम में बुधवार की रात एआरएम अभिषेक सिंघल जांच करने पहुंचे। इस क्रम में मीडियाकर्मियों को बताया कि भवन आरवीएनएल के कंट्रोल में है। रेलवे ने अबतक हैंडओवर नहीं लिया है। निरीक्षण के क्रम में यहां काफी कमियां मिली है। कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है जो कि सही नहीं है। इसके अलावे नवनिर्मित भवन में कई दरारें भी देखी गयी है। जिसकी जांच रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कराया जाएगा। इसके उपरांत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शाम में एआरएम के निरीक्षण के पहले ही लड़की के स्कर्ट समेत उपयोग किए गए कंडोम को भी हटा दिया गया था लेकिन फिर भी निरीक्षण के दौरान भी पैकेट्स देखने को मिले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, 3 और 5 नवंबर को होगा ठहराव

Thanks for your Feedback!

You may have missed