बुलडोजर से अवैध मजार ढही, सरकारी जमीन से कब्जा मिटाया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झांसी : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में झांसी के मुक्ताकाशी मंच के पास सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह मजार हजरत इमरती शाह बाबा के नाम पर करीब 2000 स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जिस पर कई वर्षों से कब्जा था और अब उसे कब्जामुक्त कराया गया है। भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस कार्रवाई को झांसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने अंजाम दिया। राजस्व विभाग की जांच में अवैध निर्माण के तथ्य सामने आने के बाद पहले कब्जाधारक को खुद निर्माण हटाने का मौका दिया गया, लेकिन पूर्ण रूप से नहीं हटने पर टीम ने शेष अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  वेतन पुनरीक्षण को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन बैठक में बवाल, माहौल गरमाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed