आदित्यपुर स्टेशन का डेवपलपेंट के लिए रेलवे की ओर से हटाया गया अवैध कब्जा

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर । आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार करने में बाधक बन रहे कई मकानों को आज रेलवे की ओर से कब्जा मुक्त कर दिया गया. रेलवे की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में लोगों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया. कारण यह था इसके पहले लोगों को कई बार नोटिस दी गई थी. इस बीच कई लोग तो पहले से ही अपने मकान का सामान खाली कर बैठे हुए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रेलवे की ओर से गुमटी बस्ती से करीब 60 से अधिक मकानों को तोड़ने का काम किया गया है. यह बस्ती कई दशक से बसी हुई थी. अचानक से रेलवे की ओर से बस्ती को तोड़ दिए जाने से इनके लिए बड़ी समस्या आन पड़ी है. यहां पर अधिकांश लोग रोज कमाने और खाने वाले थे. उजाड़े गए लोगों को फिर से बसाने की मांग भी राजनीतिक दल के नेता अब करने लगे हैं.

Advertisements
See also  झारखंड के युवाओं ने UPSC में कमाल दिखाया, सुदीपा बनी टॉपर

Thanks for your Feedback!

You may have missed