इलियाना डिक्रूज ने फिल्मों से दूर रहने के बारे में खुलकर की बात , ‘दो और दो प्यार’ के लिए हां कहने के पीछे का बताया कारण…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना डिक्रूज लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। उनके प्रशंसकों का उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ के साथ खत्म हुआ। अब इलियाना की एक और नई फिल्म दो और दो प्यार रिलीज हो गई है। हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी के कारण एक्टिंग छोड़ दी थी। एक इंटरव्यू में लीना ने कहा कि उन्होंने ये फैसला सोच-समझकर नहीं लिया है उन्होंने कहा कि फिल्म ‘दो और दो प्यार’ की शूटिंग साल 2021 में हुई थी, लेकिन यह अब रिलीज हुई है। एक्टर ने आगे कहा कि साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण सारा काम रुक गया था

बड़े पर्दे से दूर रहते हुए उन्होंने ओटीटी पर भी काम किया। साल 2021 में वह फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने साल 2022 में एक वेब सीरीज की शूटिंग की थी, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण उन्हें ब्रेक लेना पड़ा, इलियाना ने कहा कि उन्होंने प्रेग्नेंट होने से पहले कभी ब्रेक लेने का फैसला नहीं किया था अब उनकी वापसी के बाद वह खुश हैं कि दर्शक उनके काम को सराह रहे हैं

इलियाना ने यह भी खुलासा किया कि वह फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में काम करने के लिए इसलिए राजी हुई थीं क्योंकि उनके किरदार के लिए बहुत फिट होने की कोई मांग नहीं थी। जैसे ही उन्हें फिल्म का ऑफर मिला उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दिया, इलियाना ने फिल्म के डायरेक्टर से फिटनेस को लेकर भी बात की ,उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि वह फिलहाल पतली नहीं हैं और अगर फिल्म में ऐसी लड़की की जरूरत है तो वह ऐसा करने की स्थिति में नहीं हैं इस पर डायरेक्टर शीर्षा गुहा ठाकुरता ने उनसे कहा कि वह जैसी हैं, वैसी ही खूबसूरत हैं और जिस शारीरिक अवस्था में वह थीं, उसी अवस्था में फिल्म करनी चाहिए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed