Iceland ने पाकिस्तानी टीम को किया ट्रोल

0
Advertisements
Advertisements

आइसलैंड : आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया. यह पोस्ट ऐसे समय सामने किया गया है, जब बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की गीदड़भभकियों के चलते ऑफ-फील्ड ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है.बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के फैसले पर पाकिस्तान ने खुला विरोध दर्ज कराया है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने की धमकी दी है। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान टीम के मज़े लिए हैं।आइसलैंड क्रिकेट ने फ्लाइट शेड्यूल की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान को जल्द से जल्द टी20 वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी पर फैसला लेने की ज़रूरत है। अगर वे 2 फरवरी को नाम वापस ले लेते हैं, तो हम तुरंत उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन 7 फरवरी तक कोलंबो पहुंचने के लिए फ्लाइट शेड्यूल एक लॉजिस्टिकल देखें होंगे।हमारा ओपनिंग बैट्समैन इन्सोम्नियाक है!” आइसलैंड क्रिकेट के इस पोस्ट पर फैंस भी पाकिस्तान टीम के मज़े ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “आइए वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन तय करने के लिए पाकिस्तान को आइसलैंड में एक मैच के लिए बुलाते हैं?”इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा के विरोध से हुई। भारत में कई संगठनों ने आईपीएल 2026 से बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने की मांग की। बीसीसीआई के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया। इसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला लिया और अपनी टीम को विश्व कप मैचों के लिए भारत न भेजने का निर्णय किया। बीसीबी ने आईसीसी से अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने या फिर ग्रुप बदलने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed