ऑक्सफोर्ड म्यूजियम में दिखी भगवान जगन्नाथ की प्राचीन मूर्ति,

0
Advertisements

LONDON: म्यूजियम हमें इतिहास की अनोखी सैर कराते हैं. यहां रखी गई पुरानी चीजों, मूर्तियों और कलाकृतियों के जरिए हम न सिर्फ बीते युगों को समझ पाते हैं, बल्कि उन घटनाओं को भी महसूस करते हैं, जिन्होंने समय के साथ‑साथ दुनिया को बदल दिया. म्यूजियम सिर्फ ज्ञान देने वाली जगहें नहीं होती, कई बार ये हमें एक गहरा भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस कराते हैं. इसी तरह के इमोशन्स हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिले. वीडियो में यूके के फेमस ऑक्सफोर्ड म्यूजियम में भगवान जगन्नाथ की सुंदर मूर्तियां रखी हुई दिखाई देती हैं. यह वीडियो देखकर तो यूजर्स हैरान ही रह गए हैं.इंस्टाग्राम यूजर्स मीता महोपात्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें यूके के ऑक्सफोर्ड स्थित एक म्यूजियम के अंदर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की लकड़ी की प्राचीन मूर्तियां दिखाई दे रही हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिता ओडिशा की रहने वाली हैं और अब वो यूके में रहती हैं. वह वहां के म्यूजियम में अचानक देवताओं की मूर्तियां देखकर बहुत खुश हो जाती हैं. इसी के साथ उन्होंने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो भक्तों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को खूब पसंद आ रही है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed