श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की कलश यात्रा में शामिल हुई सैकड़ों महिलाएं, भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

0
Advertisements

जमशेदपुर:  श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शनिवार की सुबह मंदिर प्रांगण से दोमुहानी तक गाजे बाजे के कलश यात्रा निकाली गई. जिसमे सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई. कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकल कर साकची से हो कर दोमुहानी पहुंची. वहां कलश में जल भरने के पश्चात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. उसके बाद मां काली की महास्नान के पश्चात विधि विधान से विशेष पूजा पूरोहित सुमन भट्टाचार्य द्वारा संपन्न कराया गया. पूजा संपन्न होने के पश्चात मंदिर कमिटी द्वारा महाप्रसाद(भंडारा) का आयोजन किया गया. जो देर शाम तक चला. भंडारा में हजारों श्रद्धालओं ने माता प्रसाद ग्रहण किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

1936 से होती है मां काली की पूजा
मौके पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू ग्वाले ने बताया कि श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर का स्थापना का द्वितीय वर्ष है. 17 जनवरी को 2024 श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर की स्थापना के साथ ही मां काली की प्राण प्रतिष्ठा किया गया था. उन्होंने बताया कि यहां 1936 में हमारे पूर्वजों द्वारा मां काली की पूजा की शुरुआत की गई थी. जिसे हम लोगों ने सभी के सहयोग से एवं मां की कृपा से मूर्तरुप दिया गया. मंदिर में प्रत्येक माह के अमावस्या को मां काली की विधि विधान से पूजा के साथ ही भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है.
कई गणमान्य लोग हुए उपस्थित
श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली की पूजा संपन्न होने के पश्चात मंदिर कमिटी द्वारा बड़े पैमाने पर भोग प्रसाद(भंडारा) का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बर्मामाइन्स थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई एवं प्रसाद ग्रहण किया.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, सुजीत कुमार राउत, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, संतोष सिंह, रंजीत कुमार राउत, अजीत कुमार राउत, राजीव कुमार झा,राहुल, अविनाश सिंह, अभिजित राउत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed