मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 5 महिलाओं की मौत

0
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कार से हुए सड़क हादसे में कम से कम पांच महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना सोमवार को बरेला में हुई। पुलिस ने बताया कि कार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सूर्यकांत शर्मा ने कहा, “बरेला में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच महिलाओं की मौत हो गई।”प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बेहद तेज थी. चालक ने न तो ब्रेक लगाया और न ही दिशा बदलने की कोशिश की. मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. घायल महिलाएं सड़क पर तड़पती रहीं.हादसे में पहले दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और महिलाओं ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की है. दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नशामुक्ति केंद्र में हैवानियत! दवा लेने से मना किया तो मरीज को पीट-पीटकर मार डाला, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed