बिहार के बिहटा में दर्दनाक हादसा, ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत और दो घायल


पटना : पटना के बिहटा क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ. यात्री ऑटो और भारी ट्रक की सीधी टक्कर में ऑटो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार सभी मृतक आरा के निवासी थे और मनेर में आयोजित उर्स मेला देखने के बाद घर लौट रहे थे.मृतकों की पहचान मो. इम्तियाज (30 वर्ष), पिता मो. अली, मो. गुड्डु (32 वर्ष), पिता मो. मुमताज, मो. सहजाद (22 वर्ष), पिता मो. समसाद, निवासी दौलतपुर आरा, सफान (1 वर्ष), अल्फी (2 वर्ष) तथा मो. सज्जाद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मो. सज्जाद की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग मनेर दरगाह में लगे उर्स में शामिल होकर आरा लौट रहे थे, तभी लेखन टोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े.सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े हो गए हैं. वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.



