दुर्घटनाग्रस्त लावारिश जानवरों का ईलाज एंव उनके गले में रेडियम का पट्टा लगायेगा हिन्दू पीठ-अरुण सिंह


जमशेदपुर : हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यकारणी की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया कि जमशेदपुर शहर में लावारिश जानवरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।जिसमें गाय,भैंस,सांड एंव भैसा अक्सर रोड़ पर घूमते या बैठे रहते है।जिसके वजह से रोड़ पर वाहन चालको को काफी परेशान होती है।कभी-कभी तेज वाहन के चपेट में आने से जानवरों की दुर्घटना होते रहती है।इन जानवरों के इलाज के लिए कम ही लोग सामने आते हैं।जिसके वजह से दुर्घटनाग्रस्त जानवर काफी देर तक घायल अवस्था में दर्द से कराहते रहतें है।


यह नजारा जमशेदपुर शहर में अक्सर देखा गया है।इस तरह की दुःखद घटना को देखते हुए हिन्दू पीठ ने यह निर्णय लिया कि जमशेदपुर शहर में दुर्घटनाग्रस्त लावारिश जानवरों को सूचना मिलते ही उन जानवरों को हिन्दू पीठ के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर के पीछे एक अस्थाई कैम्प में रख कर जमशेदपुर के पशु चिकित्सक के देखरेख में घायल जानवरों का ईलाज किया जाऐगा।इसके साथ ही जमशेदपुर शहर में रोड पर घूमने वाले लावारिश जानवरों को रेडियम का पट्टा गले में लगया जाऐगा ताकि रात के अंधेरे में भी वाहन चालक को दूर से ही रोड पर घूम रहें या रोड़ पर बैठे जानवर दिख जाए और वह जानवर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच जाए।
हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने शहर वासियों से अपील किया है कि बेजुबान एंव लावारिश जानवरों के प्रति आपनी जिम्मेदारी को समझते हुए दुर्घटनाग्रस्त लावारिश जानवरों को हिन्दू पीठ तक पहुंचाने मे अपनी भागीदारी निभाये या हिन्दू पीठ के सदस्यों को इसकी सूचना दें।सूचना देने के लिए आप हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह को 9430161333,युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे को 9546724538,सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह को 7004518092,सेवा प्रमुख विजय अग्रवाल 7717763032 पर संपर्क कर सकते हैं।आज की कार्यकारणी की बैठक में महिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह,महिला सचिव शिखा श्यामल, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा,सह सचिव दिनेश जयसवाल सेवा प्रमुख विजय अग्रवाल,सह सेवा प्रमुख अमरनाथ जयसवाल,सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सिंह आदि शामिल थें।
