भोपाल में पार्किंग को लेकर हिंदू युवती से मारपीट,


भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि पार्किंग विवाद की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस पर हमला किया और उसके बाल उखाड़े। युवती का आरोप है कि हमलावरों ने उसके भाई का सिर फोड़ दिया। पीड़ित हिंदू युवती का नाम पूर्णिमा दुबे है और वह एक स्टूडेंट है। घटना 15 जनवरी की है।युवती का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने आवाज देकर मोहल्ले के और भी लोगों को बुला लिया. उनकी एक आवाज पर पूरा मोहल्ले के लोग आ गए. भीड़ में महिलाएं तक शामिल थीं. मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने इकट्ठे होकर मारपीट शुरू कर दी.आरोप है कि युवती के दोस्तों को रॉड, बेल्ट जैसी चीजों से मारा गया. जबकि बीच बचाव कर रही युवती को भी बुरी तरह पीटा गया.

यही नहीं, युवती का आरोप है कि इस दौरान लड़कों और उनके साथ आई महिलाओं ने उसके साथ भी मारपीट की और उसके बाल नोच लिए. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान किसी युवक ने कथित तौर पर ‘कुर्बानी’ का नारा भी लगाया.युवती और उसके दोस्तों ने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल के लिए ले गई और घायलों के मेडिकल में मारपीट की पुष्टि होने के बाद बीएनएस की धाराओं के तहत हमला करने वाले युवकों पर केस दर्ज किया गया है.युवती का कहना है कि वो साल 2019 से घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है, लेकिन पहली बार उसको डर लग रहा है.
वहीं, मोहल्ले के मुस्लिम लोगों का कहना है कि पार्किंग विवाद था, जिस पर बात यहां तक पहुंच गई. लेकिन इसे हिंदू-मुस्लिम विवाद का रूप देना गलत है.पुलिस ने आरोपियों को उठा लिया है. लेकिन किसी लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है. हम उसकी निंदा करते हैं. पढ़ी लिखी लड़की है. उसके साथ अशिक्षित युवकों ने मारपीट की. यह गलत हुआ



