जगन्नाथपुर मंदिर की जमीन पर हाईकोर्ट ने मांगी पूरी जानकारी, 16 सितंबर को अगली सुनवाई

Advertisements

झारखंड  : रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद की सुनवाई के दौरान जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मंदिर की कुल जमीन और उस पर संभावित अतिक्रमण की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी है। अदालत ने पूछा कि मंदिर के पास कुल कितनी जमीन दर्ज है और क्या उस पर किसी तरह का अतिक्रमण हुआ है। याचिकाकर्ताओं ने भी मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से पेश मंदिर संचालन एवं प्रबंधन योजना का अध्ययन कर रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन ताजा सुनवाई में समिति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी। समिति ने मौखिक रूप से अदालत से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि उसे किन बिंदुओं पर काम करना है। इस दौरान जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने मामले की मेरिट पर सुनवाई की मांग की, जबकि याचिकाकर्ताओं ने मंदिर की जमीन की सुरक्षा और कथित अतिक्रमण के मुद्दे पर विस्तृत सुनवाई का आग्रह किया। न्यास बोर्ड की ओर से अधिवक्ता भरत कुमार ने पक्ष रखा।

यह मामला मंदिर न्यास समिति के पूर्व सचिव चंद्रकांत रायपत समेत अन्य लोगों की अलग-अलग याचिकाओं से जुड़ा है, जिनमें मंदिर के संचालन, प्रबंधन और संपत्ति से संबंधित मुद्दे उठाए गए हैं। झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड पहले ही झारखंड हिंदू धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड एक्ट की धारा-32 के तहत मंदिर के संचालन और प्रबंधन की विस्तृत योजना अदालत में पेश कर चुका है। अब हाईकोर्ट समिति की रिपोर्ट और सभी पक्षों के जवाब के आधार पर आगे की सुनवाई करेगा।

See also  स्कूल छोड़ने के बहाने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

About The Author

You may have missed