हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, विपक्षी एकता का दिखा जोर

0
Advertisements
Advertisements

28 नवंबर 2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता जैसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इस अवसर पर विपक्षी इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो विपक्षी एकता का प्रतीक बना।

हेमंत सोरेन का यह चौथा कार्यकाल है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्होंने बरहेट सीट पर भाजपा के उम्मीदवार गमलील हेम्ब्रोम को 39,791 वोटों से हराया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा चुनावों में 56 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटों पर सफलता मिली।

Advertisements
See also  छात्र की मौत मामले में BIT मेसरा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा 20 लाख मुआवजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed