यूपी, दिल्ली में झमाझम बारिश, हरियाणा-राजस्थान में गिरे ओले,


Delhi : उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब और हरियाणा से लेकर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश के आसार हैं. 26 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये बेमौसम बारिश मैदानी इलाकों को भिगो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका है, जबकि यूपी, दिल्ली जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है.26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और 27-28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली गरजने चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.दरअसल उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी तो हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में बारिश हो रही है. श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही हल्की से मध्यम बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं और श्रीनगर की सारी फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गई है. बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयरसाइड पेवमेंट पर बर्फ जमा हो गई, जिससे हवाई परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई.मौसम विभाग ने सुबह ही दिल्ली-NCR, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई थी. इसके अलावा हरियाणा के फतेहाबाद, आदमपुर, भिवानी और झज्जर में ओलावृष्टि के साथ तेज गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है. आईएमडी ने बताया था कि इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कमजोर ढांचों, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.मौसम विभाग ने इसके साथ ही बताया कि अगले 6 घंटों के दौरान हिमाचल के किन्नौर, लाहौल-स्पीति के साथ-साथ चंबा, कांगड़ा, कुल्लू के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है.मंगलवार सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया करते हुए कहा कि दोपहर से दोपहर तक भी हल्की बारिश की एक या दो बौछारें पड़ने, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.




