भारी बारिश से हड़कंप, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट… 2 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Advertisements

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून के प्रभाव से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त को रांची समेत खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार को लातेहार में सबसे अधिक 61 मिमी, दारीसाई में 27 मिमी, देवघर में 19 मिमी और रांची में 15 मिमी बारिश दर्ज हुई। सरायकेला-खरसावां में 13, जगन्नाथपुर में 11, कोडरमा में 9, खूंटी में 5 तथा हजारीबाग और सिमडेगा में 2-2 मिमी बारिश हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

31 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 11 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। एक सितंबर को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। दो सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश का अनुमान है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

झारखंड में एक जून से 29 अगस्त तक 710.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 786.5 मिमी है। यानी अब तक बारिश सामान्य से करीब 10 फीसदी कम रही। हालांकि रांची में सामान्य से 7 फीसदी, पश्चिमी सिंहभूम में 44 फीसदी, सिमडेगा में 5 फीसदी, साहिबगंज में 9 फीसदी और खूंटी में 2 फीसदी अधिक बारिश हुई है। पूर्वी सिंहभूम में बारिश सामान्य के करीब पहुंच गई है। राज्य में मॉनसून सामान्यतः एक जून से 30 सितंबर तक रहता है और सालाना औसत बारिश करीब 1400 मिमी होती है।

About The Author

You may have missed