कोल्हान में कभी भी हो सकती है झमाझम बारिश…
Advertisements

जमशेदपुर। झारखंड के कोल्हान में कभी भी झमाझम बारिश हो सकता है. आज दोपहर से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं. बीच-बीच में हल्की हवाएं भी चल रही है. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश हो सकती है बारिश होने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चलेगी. कोल्हान में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है. कोल्हान के साथ-साथ सिमडेगा में भी बारिश होने के आसार व्यक्त किए गए हैं.
Advertisements

Advertisements



