वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण गोलीबारी जारी,

0
Advertisements
Advertisements

वेनेजुएला: वेनेजुएला की राजधानी काराकस से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रपति भवन और उसके आस-पास के इलाके में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं। ड्रोन या हवाई जहाज की आवाजें भी सुनाई देने की खबर है। कुछ इलाकों में बिजली नहीं है। घटनास्थल के बारे में जानकारी सामने आई है कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की। स्थिति अब नियंत्रण में है।सूत्र ने कहा मिराफ्लोरेस महल के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ रहे थे और ऐसी स्थिति में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में रात 8:00 बजे के आसपास गोलीबारी की. खास बात यह है कि यह गोलीबारी कि स्थिति उस समय पैदा हुई है जब पद से हटाए जा चुके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की डिप्टी डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिए कुछ घंटों ही बीते थे.सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो क्लिप में भारी गोलीबारी की आवाज सुनी जा रही है. साथ ही आसमान में ट्रेसर फायर की तस्वीरें कैद होती दिखाई दीं. ट्रेसर फायर की मदद से उन अज्ञात ड्रोन को वेनेजुएला की सेना मार गिराने की कोशिश कर रही है. द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुनार हंटरब्रुक मीडिया के एक ओपन-सोर्स इनवेस्टिगेटर ने बाताया कि गोलीबारी की यह घटना राष्ट्रपति परिसर के ठीक उत्तर में एक क्षेत्र में हुई है.अमेरिका ने जिस तरह से वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई की और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया, इसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किया गया. मादुरो पर ड्रग्स की तस्करी से जुड़े आतंकवाद (नार्को-टेररिज्म) के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मादुरो और उनकी पत्नी सिलीओ फ्लोरेस को कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात संघीय हिरासत केंद्र मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (एमडीसी) से अदालत लाया गया. दोनों को हेलीकॉप्टर से मैनहट्टन लाया गया और इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा में उन्हें अदालत तक पहुंचाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed