गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूल की छात्रा गिर कर बेहोश

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा। संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल की सातवां क्लास की छात्रा हेमांती पूरती गर्मी के कारण स्कूल में गिर कर बेहोश हो गई। उसे तुरंत स्कूल के की प्रिंसिपल और कर्मचारियों द्वारा स्कूल से उठाकर सदर अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। सूचना पाते ही छात्रा के परिजन भी सदर अस्पताल आ गए । हेमांती पूरती मुफस्सिल थाना अंतर्गत तोलगोसाइ का रहने वाली है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह वह हल्का नाश्ता कर साइकिल से स्कूल गई थी। सुबह लगभग 10 बजे अचानक उसे पेट दर्द के साथ अधिक गर्मी लगने लगी। देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर गयी। सरदार अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण ही वह गिर कर बेहोश हो गई । चिकित्सको ने बताया कि उपचार शुरू कर दिया गया है और कुछ देर में ही ठीक हो जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed