ज्ञानवापी वजूखाना के वैज्ञानिक सर्वे की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई

0
Advertisements
Advertisements

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी परिसर के वजूखाना क्षेत्र के वैज्ञानिक सर्वे की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होनी है। यह याचिका श्रृंगार गौरी पूजा मामले की वादी राखी सिंह की ओर से दायर की गई है, जिसमें वाराणसी की जिला अदालत के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें वजूखाना इलाके के सर्वे की अनुमति देने से इनकार किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

याचिका में कहा गया है कि वजूखाना के उस हिस्से को छोड़कर, जहां कथित शिवलिंग होने का दावा किया गया है, बाकी क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वे कराया जाना जरूरी है ताकि उस स्थान की धार्मिक प्रकृति स्पष्ट हो सके। हिंदू पक्ष का कहना है कि सर्वे से अदालत को मामले के निष्पक्ष समाधान में मदद मिलेगी, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वहां मौजूद संरचना फव्वारा है।

Advertisements
See also  श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती का विरोध प्रदर्शन, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर जलाकर ईरान के समर्थन का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed