सीए इंटर परीक्षा में हर्षित केडिया बने सिटी टॉपर, विशाखा दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर

Advertisements

जमशेदपुर : सीए आइपीसीसी (इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कॉम्पिटेंस कोर्स) परीक्षा के घोषित परिणाम में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हर्षित केडिया 387 अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बने हैं। आइसीएआइ जमशेदपुर शाखा के सचिव सीए चेतन अग्रवाल ने बताया कि मेरिट सूची में विशाखा मिश्रा 383 अंकों के साथ दूसरे और रितिका सचदेव 365 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, आयुष डे ने 347 अंक प्राप्त कर चौथा और इशरत नाज ने 333 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में दोनों ग्रुपों के लिए कुल 98 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 11 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण किए। इसके अलावा अलग-अलग ग्रुप की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में 16 ने ग्रुप-1 और 21 ने ग्रुप-2 में सफलता हासिल की। आइसीएआइ जमशेदपुर शाखा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सिटी टॉपर हर्षित केडिया डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण करने के साथ छह में से पांच विषयों में एग्जेंशन प्राप्त किया है। हर्षित व्यवसायी मनोज केडिया और रंजना केडिया के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर वित्तीय क्षेत्र में कार्य करना है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं विशाखा मिश्रा बिष्टुपुर क्यू रोड की निवासी हैं। उन्होंने जुस्को स्कूल साउथ पार्क से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया है। उनके पिता बीएन मिश्रा चक्रधरपुर रेल मंडल से सेवानिवृत्त एसएसइ हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। विशाखा ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। वे भविष्य में सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं।

See also  संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

तीसरा स्थान हासिल करने वाली रितिका सचदेव पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी की निवासी और काशीडीह हाई स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। उनके पिता व्यवसायी अनिल कुमार और मां सोनिया सचदेव हैं। रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। उनका लक्ष्य भी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर वित्तीय क्षेत्र में कार्य करना है। हर्षित, विशाखा और रितिका की उपलब्धियों से उनके परिवारों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। परीक्षा की टॉप-5 मेरिट सूची में छात्राओं ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

About The Author

You may have missed