कुचाई के जोजोहातु में 31 मार्च से हरिनाम महायज्ञ नाम जप का होगा आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

खरसावां:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर कुचाई प्रखंड क्षेत्र के जोजोहातु गांव के बंगला टोला में श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली पूजा समिति एवं कुचाई दलभंगा जोजोहातु ग्राम वासी के द्वारा हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। हरि नाम महायज्ञ का शुभारंभ 31 मार्च दिन शुक्रवार को गंधा दिवस एवं 1अप्रैल से लेकर 3 अप्रैल तक विधि विधान के तहत नाम यज्ञ की शुभारंभ किया जाएगा। वही 4 अप्रैल मंगलवार को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ समापन होगा इस हरिनाम संकीर्तन में आमंत्रित संकीर्तन संप्रदाय 1पंच पल्लवी महिला संप्रदाय चंद्र कोना मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल 2ललिता विकासा महिला संप्रदाय बिष्टुपुर मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल 3राधा गोविंद महिला संप्रदाय बिनपुर मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल 4राधा रानी महिला संप्रदाय रेजा हाड़तोडा बांकुडा पश्चिम बंगाल 5घनश्याम दास गोस्वामी सोनवा झारखंड एवं 6कार्तिक चंद्र दास गोस्वामी आम बिहार झारखंड के संकीर्तन संप्रदाय मंडली सम्मिलित होंगे वहीं 1अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 108 कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। जानकारी मधुसूदन दास एवं महेश योगी ने दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कदमा में चोरी की कोशिश नाकाम: घर में घुसे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस के हवाले

Thanks for your Feedback!

You may have missed