हार्दिक पांड्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय GF महिका शर्मा को दिया

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात देने के बाद पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ की। कटक में खेले गए पहले टी20आई मैच में हार्दिक पांड्या छाए।करीब ढाई महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर हार्दिक ने आलराउंड का प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर 101 रन से जीत दर्ज की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हार्दिक ने पहले बल्ले से तूफानी पारी खेली और 28 गेंदों में 59 रन बनाए, जिससे भारत ने 6 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को टी-20 में उसके सबसे कम स्कोर 74 रन पर ढेर कर दिया। मैच के बाद हार्दिक को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। वहीं, उनका एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, जिसमें वह मैच के बाद अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को देते हुए नजर आए।हार्दिक और माहिका की नजदीकियां पहली बार अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इसके बाद उनकी बीच वेकेशन की फोटोज सामने आईं और फिर हार्दिक ने माहिका के साथ फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह सब उनके 2024 में पत्नी नताशा स्टैनकोविक से शांतिपूर्ण अलगाव के बाद आया। हाल ही में हार्दिक ने माहिका की कुछ वायरल तस्वीरों पर पैपराजी को लताड़ भी लगाई थी और निजी जीवन की मर्यादा का सम्मान करने की अपील की थी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed