ज्ञान स्थली एकेडमी शम्भूगंज एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल शम्भूगंज ने निकाली तिरंगा यात्रा, शम्भूगंज चौकी इंचार्ज ने दिखाई हरी झंडी, ज्ञान स्थली एकेडमी प्रांगण से तिरंगा यात्रा का हुआ प्रारंभ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सुलतानपुर: भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर जहां संपूर्ण देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वही ज्ञान स्थली एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल शम्भूगंज तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल शम्भूगंज भदैयां सुलतानपुर के बच्चों तथा अध्यापकों ने संयुक्त रुप से निकाली तिरंगा यात्रा,और किया प्रभात फेरी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज, विशेष अतिथि गिरीश पाण्डेय (जिला अध्यक्ष किसान यूनियन) एवं डॉ अवधेश (सकरशी) के साथ विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी तिरंगा यात्रा के साथ बच्चों के कदम से कदम मिलाते हुए देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा के सम्मान में चल रहे थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विद्यालय के अभिभावकों के द्वारा प्रभात फेरी में शामिल नन्हे मुन्ने प्रिय भैया बहनों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा करके, तिलक लगाकर व जगह-जगह पर मिष्ठान वितरण करके एवं शरबत पिलाकर तिरंगा यात्रा को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया. प्रधानाचार्य योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इतनी दूर तक प्रभात फेरी का कार्यक्रम पहली बार हुआ जो शम्भूगंज विद्यालय प्रांगण से शिवपुरी मोड तक रहा.  श्री सिंह ने कहा रास्ते में अभिभावक बन्धुओं के द्वारा तिरंगा यात्रा की बडी सराहना की गयी! अभिभावकों का सहयोग हमेशा हमारे विद्यालय परिवार को मिलता रहा है. सभी अभिभावकों का आभार भी व्यक्त किया. चौकी इंचार्ज गुलाबचंद पाल ने भी पूरी प्रभात फेरी मे अपने समस्त स्टाफ के साथ पैदल चलकर यातायात के वाहनों तथा सडक नियंत्रण में सहयोग किया.

विद्यालय के प्रबन्धक ने उपस्थित सभी अभिभावकों, क्षेत्र के गणमान्य बन्धुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया! विद्यालय स्टाफ के साथ समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं के प्रयास के लिए सराहना करते हुए कहा कि आज तक जब कभी भी हमने अपने समस्त स्टाफ के सामने जो भी कार्य रखा है वह भलीभाँति सभी के प्रयास से सफल होता है! बच्चों ने भी प्रभात फेरी में पूरे जोश व उत्साह के साथ सहभाग किया! देशवासियों, प्रदेश वासियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ सभी मीडिया कर्मियों व अभिभावकों व विद्यालय परिवार के समस्त लोंगों को शुभकामनाएं भी प्रदान की.
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि – डाक्टर अवधेश प्रताप ,गिरीश चंद पाण्डेय (जि अध्यक्ष किसान यूनियन) राजेन्द्र प्रसाद यादव (पूर्व जि पंचायत सदस्य) लालसाहब सिंह (मां शारदा पुस्तक भण्डार) , लवकुश वर्मा (पिछडा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा), नरेन्द्र सरोज (शक्ति केन्द्र संयोजक भाजपा), सम्पादक लम्भुआ एक्स्प्रेस राममूरत वर्मा आदि सम्मानित लोंगो ने भी अपना अमूल्य समय निकालकर विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल रहे.

प्रभात फेरी में बच्चों पर पुष्प वर्षा कर एवं मिष्ठान वितरण करने वाले स्वागताकांक्षी अभिभावक बंधु- राजाराम कसौधन और उनकी धर्म पत्नी , देवता प्रसाद गुप्ता (शिवपुरी ) मनोज वर्मा (कृषि सेवा केन्द्र ) चंद्र शेखर पाण्डेय ( सेवा नि.सुवेदार) अनिल पाण्डेय (राइसमिल ) उमापति तिवारी ,विपिन सिंह , नीरज मिश्रा ( पुरेबाघराय) आदि ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सहयोग प्रदान किया.
राजेन्द्र बहादुर सिंह (प्रधानाध्यापक प्रा.विद्यालय) प्रदीप सिंह ( प्रधानाध्यापक जू.हा.स्कूल शम्भूगंज ) शिवप्रकाश गुप्ता , जयप्रकाश सिंह .विकास वर्मा , रमेश प्रजापति ,राजकुमार प्रजापति ,आलोक सिंह ,जसवंत सिंह , महेन्द्र कुमार , सीता सिंह ,पूनम सिंह ,मीनाक्षी सिंह ,पूनम वर्मा ,साक्षी सिंह ,अंतिमा सिंह ,अमिता सिंह , साक्षी सिंह 2 ,संध्या यादव , प्रियंका यादव , सुहानी मौर्य ,एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed