Gurucharan Singh: शादी करने वाले थे ‘रोशन सोढ़ी’, पैसों की तंगी से थे परेशान, लापता होने से पहले किया था ये काम…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-एक्टर Gurucharan Singh के लापता होने की जानकारी जब से सामने आई है तब से उनकी फैमिली और फैंस उनके लिए परेशान हैं। एक्टर का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। अब तक की जांच में ये सामने आया है कि गुरुचरण मुंबई जाने के लिए निकले थे लेकिन उन्होंने फ्लाइट ही नहीं पकड़ी थी। अब उनकी शादी और पैसों को लेकर इनपुट मिला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पॉपुलर सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सोढ़ी’ बनकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले गुरुचरण न तो मायानगरी पहुंचे और न अपने घर वापस आए। उनकी तलाश में लगातार प्रयास जारी है। इस बीच गुरुचरण सिंह की शादी और फाइनेंशियल स्टेटस को लेकर अपडेट सामने आई है।

लापता होने से पहले किया था ट्रांजैक्शन

गुरुचरण सिंह को लेकर किडनैपिंग का केस भी दर्ज किया गया है। उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के पालम में पाई गई। सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरुचरण सिंह 24 अप्रैल को रात करीब 9.14 बजे पालम एरिया में रोड क्रॉस करते देखे गए थे। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। अब इस बात की जानकारी सामने आई है कि लापता होने से पहले उन्होंने भारी – भरकम ट्रांजैक्शन किया था।

50 वर्षीय ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। लापता होने से पहले उन्होंने दिल्ली में ही एटीएम से 7000 रुपये का ट्रांजैक्शन किया था। इतने पैसे उन्होंने निकाले थे। उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के पालम में पाई गई। ये एरिया उनके घर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।

होने वाली थी एक्टर की शादी

ये जानकारी भी सामने आई है कि गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी। लापता होने से पहले वह दिल्ली के कई इलाकों में सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। गुरुचरण की लास्ट लोकेशन का जो वीडियो सामने आया था, उसमें उन्हें बैग लिए कहीं जाते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि IPC की धारा 365 के तहत गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई है। एक्टर की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की तफतीश के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed