मानगो में न्यू गर्ग स्टोर के पांचवें आउटलेट का भव्य शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो में न्यू गर्ग स्टोर के पांचवें स्टोर का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समाजसेवी एवं उद्यमी सुधीर कुमार ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस मौके पर न्यू गर्ग स्टोर के संचालक कमल अग्रवाल और सचिन अग्रवाल ने बताया कि यह न्यू गर्ग स्टोर का पांचवां आउटलेट है, जहां ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स के साथ सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी एक ही छत के नीचे मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल एसेसरीज भी काफी किफायती कीमत पर उपलब्ध रहेंगी, वहीं हर खरीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार भी दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए स्टोर के शुभारंभ पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और व्यवसाय की सफलता की कामना की।

Advertisements
See also  साकची प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए BLA-2 एवं पदाधिकारी - परविंदर सिंह

Thanks for your Feedback!

You may have missed