राज्यपाल ने डीजीपी से ली सुनील तिवारी मामले की जानकारी।

Advertisements
Advertisements

झारखंड:- झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था की जानकारी राज्यपाल को दी।राज्यपाल ने उनसे कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था सही होनी चाहिए। लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बताया जाता है कि राज्यपाल ने इस क्रम में पुलिस महानिदेशक से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर लगे आरोपों की सच्चाई की भी जानकारी ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राज्यपाल ने इसका बेहतर तरीके से अनुसंधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई न हो। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राजभवन जाकर राज्य की वर्तमान विधि व्यवस्था की जानकारी दी थी। साथ ही सुनील तिवारी के मामले से भी राज्यपाल को अवगत कराया था।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई ने की राज्यपाल से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी। राज्यपाल से रांची विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति डा. कामिनी कुमार ने भी राजभवन आकर भेंट की तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर विज्ञान संकायाध्यक्ष, डा. ज्योति कुमार भी मौजूद थे। राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह निदेशक, जनगणना शांतनु अग्रहरि ने भी राजभवन आकर शिष्टाचार भेंट की।केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से सोमवार को ही रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा, भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजय श्रीवास्तव, यूनिसेफ के स्टेट चीफ प्रशांत दास, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. वीपी कश्यप एवं डा. भारती कश्यप ने भी अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की।

Advertisements

You may have missed