आज सरकारी बैंकों में हड़ताल, पांच दिन काम की मांग,


Delhi: बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 5 डे वर्किंग की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल की घोषणा 23 जनवरी को की गई थी और यदि यह योजना के अनुसार हुई, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग कार्यों में बड़ी व्यवधान उत्पन्न होगा।अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र केबैंकों ने हड़ताल की स्थिति में बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान की संभावना के बारे में अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है।27 जनवरी की संभावित हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग कार्यों में और अधिक व्यवधान पैदा करेगी। क्योंकि, 24 को दूसरा शनिवार था, 25 को रविवार था और 26 को राष्ट्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद थे।सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने का निर्णय मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच हुई थी। यूएफबीयू ने इसी महीने की शुरुआत में कहा था, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज मांग पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। काम के घंटे कम नहीं होंगे क्योंकि हम सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए सहमत हैं।”




