गोलमुरी के भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला गिरफ्तार, हरेराम सिंह फायरिंग कांड से जुड़ रहे तार

0
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर :

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गोलमुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला को बुंडू और तमाड़ के बीच हुई संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे बुंडू थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान देने से साफ इनकार किया है. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए हरेराम सिंह के आवास पर फायरिंग मामले की जांच का दायरा दशरथ शुक्ला तक पहुंच चुका है. पुलिस को उसके पास से एक हथियार बरामद होने की भी जानकारी मिली है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.


मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि दशरथ शुक्ला के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनका संबंध प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा जैसे कुख्यात अपराधियों से बताया जा रहा है. पुलिस अब इन डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है ताकि फायरिंग कांड के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके. साथ ही इस मामले में मानगो आजाद बस्ती निवासी आजाद लंगड़ा और सैफी नामक व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी भूमिका पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है.

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि हरेराम सिंह पर हुई फायरिंग की साजिश में दशरथ शुक्ला की सीधी भूमिका हो सकती है. बताया जा रहा है कि उसका संपर्क धनबाद के एक कुख्यात गिरोह से रहा है. पुलिस ने कुछ दिन पहले उसके गोलमुरी स्थित घर पर छापेमारी की थी, लेकिन उसके फरार हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली थी. बाद में मुखबिर की सूचना पर उसे बुंडू इलाके से धर-दबोचा गया.कारी यह भी मिली है कि दशरथ शुक्ला सूद पर पैसे देने और वसूली के धंधे से भी जुड़ा हुआ था. पुलिस अब उससे पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग कांड के पीछे आर्थिक लेनदेन, राजनीतिक रंजिश या किसी अन्य कारण की भूमिका थी. जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

See also  एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed