50 हजार की रिश्वत लेते GM रंगेहाथ गिरफ्तार, 17 लाख की मशीन दिलाने के नाम पर मांगी थी रकम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अररिया : जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार मंडल को निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार सुबह 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई अररिया शहर के शिवपुरी स्थित उनके आवास पर हुई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले गई। इस कार्रवाई के बाद जिला उद्योग विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में बनगामा निवासी व्यवसायी मो. कमरे आलम ने शिकायत की थी कि 17 लाख रुपये मूल्य की मशीन उपलब्ध कराने के बदले GM अनिल कुमार मंडल उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। शनिवार सुबह जैसे ही GM ने कमरे आलम से 50 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी विभाग के DSP सतीश चंद्र माधव ने किया। उनके अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

About The Author

See also  कंगना की पहली तीज पर दिखा खास अंदाज, रेखा गुप्ता संग जमकर किया डांस

You may have missed