संवैधानिक मूल्यों के प्रसार हेतु घूमंतु पुस्तकालय यात्रा पहुंची घाटशिला कॉलेज, घाटशिला, हजारों छात्र छात्राओं ने पुस्तकालय का किया अवलोकन

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम) : संवैधानिक मूल्यों के प्रसार हेतु कोल्हान क्षेत्र में संचालित घूमंतु पुस्तकालय यात्रा का तीसरा दिन में आज घाटशिला कॉलेज, घाटशिला पहुंची, जहां विद्यार्थियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

आरंभ युवा मंच द्वारा संचालित घूमंतु पुस्तकालय यात्रा के दौरान सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक स्टॉल पर लगी पुस्तकों को छात्र छात्राओं ने देखा, पढ़ा और समझा। इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी, राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक प्रो. इंदल पासवान और अन्य शिक्षकों एवं शिक्षाकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति में विधिवत् पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।

प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताया, इसका फायदा युवाओं को काफी मिलेगा, संवैधानिक मूल्यों को लेकर जन-जन तक चलाए जा रहे इस अभियान को मेरी शुभकामनाएं

घूमंतु पुस्तकालय यात्रा का उद्देश्य आरंभ युवा मंच के अंकुर शास्वत ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों, ख़ासकर युवाओं में पुस्तकों के अध्ययन की प्रवृत्ति बढ़ाना, सांवैधानिक मूल्यों की गहरी समझ बने, और गलत सूचना का प्रचार-प्रसार ख़त्म हो ताकि नाफ़रत, हिंसा को बढावा न मिले.

घूमंतु पुस्तकालय यात्रा को सहयोग

ज्ञात हो कि घूमंतु पुस्तकालय यात्रा को कई सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों आदि का सहयोग प्राप्त है, जिनमें गांधी शांति प्रतिष्ठान, भारतीय जन नाट्य संघ जन मुक्ति संघर्ष वाहिनी, पी यू सी एल और झारखंड जनतांत्रिक महासभा शामिल हैं। पुस्तकों का संग्रह इन्हीं से हुआ है। 24’नवंबर गुरुवार को घूमंतु पुस्तकालय यात्रा पहुंचेगी टेल्को क्षेत्र के गरूड़बासा स्थित मानव विकास स्कूल में।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed