लहसुन की चाय पीना चाहिए,कई रोगों को दूर करता है।

Advertisements

जमशेदपुर:-लहसुन का चाय, सुनने में आपको जरा अजीब लग रहा है, लेकिन यदि आप अपने दिनचर्या में लहसुन की चाय को शुमार कर लेते हैं तो कई गंभीर रोगों को दूर भगा सकते हैं,आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि लहसुन की चाय अदरक की चाय की तरह उपयोगी और स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डा. मनीष डूडिया से लहसुन की चाय पीने से क्या-क्या होते हैं फायदे…

Advertisements
Advertisements

लहसुन चाय के फायदे

हाइपरटेंशन और डायबिटीज- हाइपरटेंशन और डायबिटीज से लड़ने के लिए लहसुन बहुत ही उपयोगी होता है। यदि केवल लहसुन को नहीं खा सकते हैं तो लहसुन की चाय में नींबू और शहद मिलाने से इसकी गुणवत्ता काफी बढ़ जाती है।दिल की बीमारी – एंटी वायरल व एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण सर्दियों में लहसुन की चाय पीने की सलाह दी जाती है। यह चाय मेटाबॉलिज्म, इम्युनिटी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेजनक है। लहसुन का चाय दिल की बीमारियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

कोलस्ट्रॉल – लहसुन की चाय विटामिन सी से भरपुर होती है। यही वजह है कि शरीर में कोलस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यही नहीं लहसुन का चाय का नियमित पीने से दिल की परेशानी को बचाने में मदद करती है।

ऐसे बनाएं लहसुन की चाय

लहसुन की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में पानी डालें और जब ये उबलने लगे तो इसमें चाय की पत्ती डालें। इसके बाद कद्दूकस किया लहसुन और अदरक डालकर कुछ सेकेंड के लिए उबलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी इलायची पाउडर, लौंग मिलाएं। जब ये अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद गिलास या कप में छानकर चुस्की लेकर सेवन करें। लहसुन का चाय पीने से शरीर स्फूर्त रहता है।
लहसुन का खाली पेट सेवन करने से बहुत लोगों को हार्ट बर्न, मतली, उल्टी हो सकती है। गर्भवती व स्तनपान करने वाली महिलाएं उस अवधि में लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए।

You may have missed