जेपी उद्यान सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए की जाएगी निःशुल्क पूजन सामग्री की व्यवस्था

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements


Saraikela :जयप्रकाश उद्यान स्थित श्रीश्री नर्मदेश्वर शिव, सूर्य और हनुमान मंदिर के प्रागंण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों के सेवार्थ शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है. जिसमें व्रतियों को निःशुल्क पूजन सामग्री बांटी जाएगी. यह निर्णय मंदिर कमेटी ने आज बैठक कर ली. जिसकी अध्यक्षता रवींद्र नाथ चौबे ने किया. बैठक में निर्णय गया कि 27 तारीख को मंदिर परिसर के पास सेवा शिविर लगाया जायेगा जिसमें व्रतियों को नारियल, अगरबती आदि का निःशुल्क वितरण किया जायेगा. जबकि 28 अक्टूबर को सुबह अर्घ्य देने के बाद व्रतियों को जल, चाय और खीर का वितरण किया जायेगा. आज की बैठक में रवींद्र नाथ चौबे के साथ अरविंद कुमार, राजीव नयन पांडे, प्रेम कुमार निर्मल, अरविंद कुमार सिंह, रवींद्र कुमार, मनोज कुमार, रीतेश प्रियदर्शी, हीरालाल पांडे, श्याम कुमार, जयकांत सिंह और सौरव निर्मल उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  श्रावणी मेला शुरू होते ही बड़ा बदलाव, एक महीने तक बंद रहेगी स्पर्श पूजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed