गुरुग्राम हादसे में 4 मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

0
Advertisements
Advertisements

पोटका : हरियाणा के गुरुग्राम में हुए एक दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें से चार मजदूर पोटका प्रखंड के हाथीबिंदा पंचायत के बनगोड़ा गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान धन्नजय महतो, भागीरथ गोप, संजीत गोप और मंगल महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी कंपनी में सिविल कार्य कर रहे थे. सोमवार शाम काम के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में दो चांडिल और एक राजस्थान का मजदूर भी शामिल बताया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीबिंदा पंचायत के बनगोड़ा गांव के धन्नजय महतो, भागीरथ गोप, संजीत गोप, मंगल महतो, समीर महतो और राकेश महतो सरस्वती पूजा के बाद काम करने के लिए गुरुग्राम गए थे. घटना के समय समीर महतो और राकेश महतो किसी अन्य काम से बाहर गए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई. राकेश महतो ने बताया कि वे पहले भी इस कंपनी में काम कर चुके हैं और मकर संक्रांति के दौरान घर लौटने के बाद सरस्वती पूजा के बाद फिर से काम पर लौटे थे.

हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. भागीरथ गोप के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है, जबकि धन्नजय महतो के परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं. संजीत गोप तलाकशुदा था और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मंगल महतो के परिवार में पत्नी और चार साल का एक बेटा है. घटना के बाद गांव में मंगलवार को होने वाले दो विवाह समारोह भी सादगी से संपन्न कराए जा रहे हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!