देसी कट्टा और पांच कारतूस के साथ आर्म्स पैडलर समेत चार गिरफ्तार, एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ाए

0
Advertisements


जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आर्म्स पैडलर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मानगो निवासी मो चांद, मो शारिक, मो शुभान उर्फ शाहरुख और अमन गद्दी शामिल है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, एक पिलेट और स्कूटी बरामद की है. जानकारी देते हुए डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने बताया कि मरीन ड्राइव पर एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर सवार मो चांद, मो शारिक और मो शुभान पुलिस को देखकर भागने लगे. सभी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. तलाशी के दौरान पुलिस ने चांद के पास से एक देसी पिस्टल और गोलियां बरामद की. पूछताछ में सभी ने बताया कि उनलोगों ने जुगसलाई निवासी अमन गद्दी से 25 हजार रूपए में तीन हथियार खरीदा था. जिसमे से एक नशेड़ी गैंग के सरदार सलमान को दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं एक हथियार अभी तक बरामद नही किए गए है. अमन ने पूछताछ में बताया कि उसने जेल में बंद दानिश को भी हथियार बेचा है. वह बिहार के मुंगेर से हथियार लेकर आता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed