चाकुलिया में लैंप्स भवन का शिलान्यास, आम लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा


जमशेदपुर : चाकुलिया क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से लैंप्स (LAMPS) भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर विधायक समीर मोहंती ने आधारशिला रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी.

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भवन बनने के बाद लोगों को सहकारी सेवाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.



