बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जुस्को से जलापूर्ति संचालित करने को लेकर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के आवास पर मिला

Advertisements

बागबेड़ा /जमशेदपुर (संवाददाता ):-बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जुस्को से जलापूर्ति संचालित करने को लेकर आज उप मुखिया सुनील गुप्ता एवं बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के आवास पर मिला। उप मुखिया सुनील गुप्ता एवं अनिल सिंह ने जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा के द्वारा वर्तमान में द्विपक्षीय वार्ता की प्रगति समीक्षात्मक जानकारी विधायक संजीव सरदार से अवगत कराया गया।विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के पहले जुस्को के वरीय पदाधिकारी के साथ एक बैठक करेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस योजना को यथाशीघ्र धरातल पर लाने का प्रयास करेंगे।विदित हो कि इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय राशि जुस्को को देने के लिए तैयार है। रांची स्थित हाउसिंग बोर्ड भी अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए पत्राचार कर चुकी है। अब जुस्को का सकारात्मक निर्णय के बाद यह योजना धरातल पर आ सकती है।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  स्कूल छोड़ने के बहाने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

You may have missed