रक्षा बंधन पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी का अनोखा तोहफ़ा, बहन को दी रोज़गार की सौगात

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- रक्षा बंधन के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भाई-बहन के रिश्ते को नई ऊँचाई देते हुए समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। नामया स्माइल फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य मंटू प्रामाणिक से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी छोटी बहन किरण कुमारी को, जो आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, सिलाई मशीन भेंट की। यह तोहफ़ा न केवल उनके रोज़गार का साधन बनेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम भी साबित होगा। किरण कुमारी लंबे समय से आजीविका के लिए संघर्ष कर रही थीं। पूर्व विधायक के इस कदम से उनके काम में नई ऊर्जा आएगी और उन्हें स्थायी आय का साधन मिलेगा। इस अवसर पर कुणाल षाडंगी ने कहा कि “रक्षा बंधन सिर्फ राखी बांधने का त्यौहार नहीं, बल्कि बहन की सुरक्षा, सम्मान और उसके भविष्य को संवारने का संकल्प है। मेरा प्रयास है कि हर बहन अपने पैरों पर खड़ी हो और किसी पर निर्भर न रहे।” कार्यक्रम में झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अंकित सिंह, युवा नेता अभिषेक मोहंती, कपिल रजक और सोनू तिवारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारी बदले; साकची, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा समेत कई थानों में नई तैनाती

Thanks for your Feedback!

You may have missed