पटियाला में पूर्व IPS अधिकारी ने की आत्महत्या की कोशिश


पंजाब: पंजाब से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां 2015 के बहुचर्चित बेअदबी और फरीदकोट गोलीबारी कांड के आरोपी पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस को मौके से एक 12 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने करोड़ों के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया है।पटियाला SSP वरुण शर्मा ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है और जांच जारी है.चहल के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पटियाला के SSP वरुण शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और वहीं उन्हें चहल का सुसाइड लेटर भी मिला। यह सुसाइड नोट सिंह ने DGP गौरव यादव के नाम लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह हाल ही में IPS नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े थे जिसमें निवेश के बदले बहुत अधिक मुनाफा देने का लालच दिया जाता था। फायदे के लालच में सिंह ने 8.10 करोड़ रुपये की रकम इनवेस्ट कर दी लेकिन बाद में उन्हें पता चला यह पूरा मामला फ्रॉड है। इस नोट में चहल ने बताया कि निवेश की गई इस राशि का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने रिश्तेदारों से उधार लिया था।रिश्तेदारों से लिया करीब 7.5 करोड़ रुपए का यह कर्ज वह चुका नहीं पा रहे थे और इसी के चलते उन्हें गहरा मानसिक तनाव था। सुसाइड नोट में चहल ने पुलिस से अपने परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है। चहल IG पद से रिटायर होने के बाद से पटियाला में रह रहे थे। चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में दोषी पाए गए थे। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने इस मामले में 24 फरवरी 2023 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें चहल के साथ-साथ कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे।




