पूर्व सीएम रघुवर दास ने शहर के छठ घाटों का किया दौरा, जिला उपायुक्त से जरूरी व्यवस्था करने को कहा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर(संवाददाता ):- लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शहर के कई प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग उन्होंने बागुन हातु क्षेत्र के नदी किनारे बने छठ घाट और बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर कॉलोनी के छठ घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ़-सफाई एवं प्रशासनिक व्यवस्था में कमी देखकर जिला उपायुक्त से घाटों की व्यवस्था ठीक करने के और छठ व्रतधारियों के सुविधाओं को दुरुस्त करने को कहा है। श्री दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं से छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइट एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, रूबी झा, अखिलेश चौधरी, भाजयुमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता, प्रसन्नजीत सिन्हा, अमित सिंह, हरदीप राजा, सुमित कुमार, बब्बन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed