पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली, फगुआ गीतों पर जमकर थिरके

Advertisements
Advertisements

■ पूर्व सीएम रघुवर दास ने झारखंडवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले- आने वाले चुनाव में पूरे देश में बहेगी भगवा बयार।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):– उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक रंगोत्सव लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर अपने नेता को बधाई दी। इस दौरान रघुवर दास कार्यकर्ताओं के संग फगुवा गीतों पर जमकर थिरके और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ता होली के रंगों में सराबोर दिखे और नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिलन-समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि रंगों का यह पावन पर्व भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। इस बार की होली काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना के प्रकोप के बाद यह पहला अवसर है जहां सभी पूरे उमंग से रंगोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह होली इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में चार राज्यों की जनता ने भगवा ध्वज लहराया है। कहा कि फगुआ में भगवा के बड़े मायने हैं, आने वाले चुनावों में पूरे देश में भगवा बयार बहेगी और देश की जनता भाजपा की नीति और बढ़ते जन विश्वास के प्रति अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग तेज: सिंहभूम चैंबर का शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन

समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, राजन सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, गुरुदेव सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, मनी मोहंती, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, फातिमा शाहीन, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह समेत मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, प्रोबिर चटर्जी राणा, शिंदे सिंह, पप्पू उपाध्याय, संतोष कुमार, अभिमन्यु सिंह, रंजीत सिंह, गौतम प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, लकी सिंह, उर्मिला दास, रानी ठाकुर, सोनिया साहू समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed