दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास, ढाँढस बंधाकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाली कदमा निवासी श्यामा मुखी एवं भाजपा सोनारी मंडल के उपाध्यक्ष राम खेलावन वर्मा के आकस्मिक निधन पर भजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं के संग उन्होंने श्यामा मुखी के कदमा आवास एवं राम खेलावन वर्मा के सोनारी स्थित आवास पर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों का कुशल क्षेम जानते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आपके साथ है। इसके साथ पूर्व सीएम रघुवर दास ने परिवारजनों को आवश्यकतानुसार हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, चितरंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय झा, सतवीर सिंह सोमू, सुशांत पांडा, गणेश बिहारी, राहुल तिवारी, विक्की यादव, किशोर ओझा, विकास साहू, कमल कुमार, राज कुमार लोधी, दीपक नाग समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

You may have missed