झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान कलिकापुर पहुंचे एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है तो भाजपा को फिर से लाना है इस दौरान मुखिया समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा

0
Advertisements
Advertisements



पोटका : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के क्रम में पोटका विधानसभा के हाता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया | इसके बाद पोटका चौक पर बाबूलाल सेवा सहयोग समिति के अध्यक्ष सीमा मंडल के नेतृत्व में गर्म जोशी से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करने के पश्चात कलिकापुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र मैदान पहुंचे जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे | इस दौरान बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही हल्दी पोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा, श्री मरांडी ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया इस दौरान कई पंचायत से पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य आदि लोगों ने भाजपा का दामन थामा, अपने शब्दों में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तो गरीबों को इज्जत का घर मिला है | पहले महिलाएं सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद घर से शौच के लिए निकलती थी | मगर इज्जत घर मोदी जी द्वारा दिया गया है जहां अब महिलाएं शान के साथ चल पा रही हैं | रक्षाबंधन के उपहार के रूप में महिलाओं के उपयोग में आने वाले रसोई गैस की कीमत में ₹200 की छूट दी गई है | वहीं झारखंड सरकार पर बरसते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में लूट की सरकार है | यहां 3 महीने से अनाज की लूट हो रही है गरीबों को अनाज नहीं मिल रहा है | तो यहां की बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रही है | चोरी, डकैती, लूट, अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है | भाजपा सरकार को 2024 में लाना है | आप सबों को कमर कसनी है | भ्रष्टाचार भई मुक्त प्रदेश बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को जीतने का आह्वान किया गया

वाइट : देवी कुमारी भूमिज : मुखिया

वहीं मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के क्रियाकलाप उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर में हजारों की संख्या में भाजपा का दामन थामा क्योंकि भाजपा ही प्रदेश में विकास की गति को तेजी ला सकता है | मैं भाजपा के द्वारा चलाए गए योजनाओं को आगे बढ़ने का काम करूंगी |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed