विश्व भोजपूरी विकास परिषद में महिला इकाई का गठन, सविता सिंह अध्यक्ष और प्रेमशीला देवी को महामंत्री की जिम्मेदारी


भोजपुरी परिषद से महिलाओं के जुड़ने से समाज को मजबूती मिलेगी :- श्रीनिवास तिवारी


टेल्को /जमशेदपुर (संवाददाता ):- विश्व भोजपुरी विकास परिषद में महिला इकाई का गठन हो गया है। इसके साथ ही परिषद के उद्देश्यों को घर घर तक पहुंचाने के अभियान का शंखनाद हो चुका है। बुधवार की शाम टेल्को अंतर्गत महानन्द बंसती में विश्व भोजपुरी विकास परिषद की बैठक हुई जिसमें महिला इकाई की जिला कमिटी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया।। बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और स्वभिमान के लिए महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय रही है। इससे प्रेरणा लेकर भोजपुरी समाज के सम्मान और स्वभिमान के रक्षा के लिये इस राज्य में अपने भाषा के विकास और वृद्धि के लिए महिलाओं को आगे आना होगा और उसी दिशा में आज विश्व भोजपुरी विकास परिषद के बेहतर निर्माण में महिला शक्ति की एकजुटता और संघर्ष निश्चित ही इस राज्य में भोजपुरी के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने महिला इकाई की गठित कमिटी को बधाई और शुभकामनाये दिये।
◆ नवनियुक्त महिला पदाधिकारियो की सूची इस प्रकार है :-अध्यक्ष – सविता सिंह,उपाध्यक्ष – सुमन गुप्ता, रिंकू झा,महासचिव-प्रेमशीला देवी,सह सचिव- सुनीता देवी,उषा देवी,कोषाध्यक्ष – कविता देवी,कार्यकारी सदस्य – तारा देवी,सीमा देवी,रिंकी देवी,रुबि देवी,बाबिता देवी,सुधा देवी,सीमा देवी,साथ ही सदस्यों के रूप में अवधेस सिंह,त्रिलोकी सिंह,पंचदेव सिंह,जितेंद्र सिंह,हीरा चौरसिया, विजय झा,लाल बहादुर ठाकुर,अभय सिंह,प्रेम प्रकाश तिवारी,राजेश महतो,चन्दन गुप्ता,विपिन चौरसिया,महेश दास,दिनेश दास।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना चौबे, मिथिलेश श्रीवास्तव, सुनील सहाय, अप्पू तिवारी, अवधेश सिंह, हृतिक चौबे, समेत अन्य मौजूद रहे ।