मनरेगा मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Advertisements

जमशेदपुर : टैगोर सोसाइटी माचा की ओर से शनिवार को लावा पंचायत भवन में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़ी योजनाओं, मजदूरों के अधिकारों और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। डालसा के पीएलवी शिव शंकर महतो ने मनरेगा कानून, बाल विवाह, बाल श्रम, स्पॉन्सरशिप स्कीम और सुरक्षित बचपन जैसे विषयों पर विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों को कानूनी सहायता के लिए उपलब्ध टोल-फ्री नंबरों की जानकारी भी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में ग्रामीण रोजगार योजनाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही मनरेगा मजदूरों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पारिवारिक विवाद से परेशान एक पीड़ित महिला को डालसा की निःशुल्क कानूनी सहायता व्यवस्था और इससे मदद प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।

मौके पर मनरेगा के एई, जेई, रोजगार सेवक, टैगोर सोसाइटी की रूपा बक्सी, भीष्मनाथ महतो, आनंदमय महतो सहित विभिन्न पंचायतों के मेट और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएलवी शिव शंकर महतो और फटिक चंद्र महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

See also  जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 29 महिलाओं के बंध्याकरण का अभियान शुरू

You may have missed