मत्स्य पदाधिकारी ने सीताडांग तलाब की सभी थाई मागूर मछली को करवाया नष्ट

0
Advertisements
Advertisements

गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के सीताडांगा में वृहत पैमाने से पाले जा रहे थाई मागूर मछली को बुधवार को नष्ट कर दिया गया। इससे पूर्व सोमवार को मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना ने मागूर मछली की जांच की थी और सैंपल मागूर मछली की जांच के लिए रांची भेजा था। इसके बाद रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना, मत्स्य प्रचार पदाधिकारी सतेन्द्र वर्मा और गालूडीह पुलिस दल बल के साथ सीताडांगा गांव पहुंचे उन्होंने सभी तालाबों से मछली एकत्र करवा कर उसे गड्ढे में दफना दिया इसके साथ उसके उपर नमक डाल दिया और मिट्टी से दाब दिया जिससे जल्द वह पुरी तरह नष्ट हो जाए। 6 तलाब से लगभग 1 टन से अधिक मागूर मछली निकलीं। इसके साथ ही मछली पालकों को हिदायत देते हुए कहा कि जो भी बची हुई मछली है उसे भी गुरुवार तक पकड़कर नष्ट कर दें और पानी की निकासी कर दें जो प्रतिबंधित मछली नहीं है उसका पशुपालन करें।इधर बुधवार को मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना ने तलाब मालिक शिष्टी महतो और प्रतिबंधित मछली पालक पर गालूडीह थाना में लिखित मामला दर्ज किया।

Advertisements
Advertisements
See also  पत्रकार को पत्नी शोक, नहीं रही लेखिका कुमारी छाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed