लुधियाना में अकाल दल वारिस पंजाब दे के नेता जसंवत सिंह चीमा पर फायरिंग,

0
Advertisements
Advertisements

लुधियाना:  खन्ना के दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब दे के सीनियर नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना उस समय हुई जब जसवंत सिंह चीमा लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी में दोराहा की ओर आ रहे थे।रास्ते में दोराहा के गुरथली पुल के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार अंधेरा होने के कारण जसवंत सिंह चीमा को आशंका हुई कि गाड़ी रोकने की कोशिश करने वाले गलत तत्व हो सकते हैं।इसी शक के चलते उन्होंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा ली। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर फायर कर दिया। गोली सीधी इनोवा गाड़ी की खिड़की में जा लगी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में जसवंत सिंह चीमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed