सुंदरनगर ज्वेलर्स में आग लगी आग से 50 हजार का नुकसान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  सुंदरनगर थाना से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मां काली ज्वेलर्स में अचानक से आग लग गई. घटना के समय ज्वेलर्स की दुकान बंद थी. दिन के 3 बजे दुकान से धुंआ निकलने के कारण लोगों को इसकी जानकारी मिली थी. इसके बाद घटना की सूचना ज्वेलर्स मालिक को दी गई थी. सूचना पर ज्वेलर्स मालिक अशोक शर्मा भागे-भागे दुकान पहुंचे. घटना से 50-60 हजार तक का नुकसान हुआ है ज्वेलर्स के मालिक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद दोपहर के समय बंद किया गया था. तब गलती से वेट मशीन चार्ज में लगा हुआ ही छूट गया था. इस कारण पहले वेट मशीन में आग लगी थी. वेट मशीन में आग लगने के बाद एसी को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसके साथ ही दुकान के भीतर लगे शीशे भी टूट गए. सूचना पर सुंदरनगर थाना प्रभारी जांच में मौके पर पहुंचे हुए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed